Advertisement

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन – 2022 : प्रदेश में अब तक जनपद सदस्य के लिए एक, सरपंच के लिए 47 और पंच के लिए 164 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

रायपुर : त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन – 2022 : प्रदेश में अब तक जनपद सदस्य के लिए एक, सरपंच के लिए 47 और पंच के लिए 164 अभ्यर्थियों ने भरा नामांकन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन के लिए 7 जून तक प्रदेश के 28 जिलों में जनपद सदस्य के लिए 1 अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया। वहीं सरपंच के 35 पदों के लिए 47 और पंच के 154 पदों के लिए 164 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
उल्लेखनीय है कि प्रदेश के 06 जिलों में जनपद सदस्य के 06 रिक्त पदों के लिए निर्वाचन किया जाना है। जिसमें बिलासपुर जिले में जनपद पंचायत तखतपुर, मुंगेली जिले में जनपद पंचायत मुंगेली, गरियाबंद जिले मंे जनपद पंचायत छुरा, कोण्डागांव जिले में जनपद पंचायत फरसगांव, बस्तर जिले में जनपद पंचायत तोकापाल, बीजापुर जिले में जनपद पंचायत भैरमगढ़ में 1-1 सदस्यों के लिए उप निर्वाचन किया जाएगा। 7 जून तक कोण्डागांव के जनपद पंचायत फरसगांव मंे एक अभ्यर्थी ने नामांकन दाखिल किया है।
बीजापुर जिले में सरपंच के 4 पदों के लिए 1, पंच के 13 पदों हेतु 2 अभ्यर्थियों तथा बिलासपुर जिले में सरपंच के 10 पदों हेतु 8, पंच के 27 पदों हेतु 14, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। इसी प्रकार दुर्ग जिले में पंच के 19 पदों हेतु 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किये गयें हैं। दन्तेवाड़ा जिले में पंच के 9 पदों हेतु 7 अभ्यर्थियों, गौरेला पेण्ड्रा मरवाही जिले में पंच के 5 पदों हेतु 3 अभ्यर्थियों, मुंगेली जिले में पंच के 13 पदों हेतु 2 अभ्यर्थियों, जांजगीर चाम्पा़ जिले में सरपंच के 6 पदों हेतु 6, पंच के 15 पदों हेतु 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। रायग़ढ़ जिले में सरपंच के 7 पदों हेतु 5, पंच के 39 पदों हेतु 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। बलरामपुऱ जिले में सरपंच के 2 पदों हेतु 2, पंच के 17 पदों हेतु 5 अभ्यर्थियों ने तथा सूरजपुऱ जिले में सरपंच के 3 पदों हेतु 2, पंच के 55 पदों हेतु 10 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
कोरिया़ जिले में सरपंच के 4 पदों हेतु 2, पंच के 5 पदों हेतु 3 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। रायपुर जिले में सरपंच के 4 पदों हेतु 2, पंच के 15 पदों हेतु 5 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। महासमुंद जिले में सरपंच के 6 पदों हेतु 2, पंच के 35 पदों हेतु 7, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। धमतरी़ जिले में सरपंच के 3 पदों हेतु 1, पंच के 21 पदों हेतु 8, अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। गरियाबंद जिले में पंच के 31 पदों हेतु 9 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। बलौदाबाजार जिले में सरपंच के 9 पदों हेतु 8, पंच के 20 पदों हेतु 7 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।
बालोद जिले में सरपंच के 4 पदों हेतु 1, पंच के 43 पदों हेतु 14 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। बेमेतरा जिले में पंच के 17 पदों हेतु 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। राजनांदगांव जिले में सरपंच के 10 पदों हेतु 3, पंच के 58 पदों हेतु 24 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। कबीरधाम जिले में सरपंच के 9 पदों हेतु 3, पंच के 11 पदों हेतु 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। बस्तर जिले में पंच के 12 पदों हेतु 1 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। कांकेर जिले में पंच के 81 पदों हेतु 4 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। कोण्डागांव जिले में पंच के 16 पदों हेतु 6 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं। नारायणपुर जिले में सरपंच के 3 पदों हेतु 1, पंच के 8 पदों हेतु 1 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47