छत्तीसगढ़जशपुरताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य रूप करावें

जशपुरनगर : जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन अनिवार्य रूप करावें

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

14 से 20 जून को जिला चिकित्सालय जशपुर में होगा सत्यापन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जशपुरनगर 09 जून 2022 विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड सरगुजा संभाग (अंबिकापुर) द्वारा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग अंतर्गत संभाग स्तरीय, जिला स्तरीय तृतीय एवं चतुर्थ श्रेणी के पदों पर भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन पत्र आमंत्रित किये गए है।
अभ्यर्थियों द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है। उक्त के संबंध में किसी तरह के प्रमाण-पत्र अपलोड करने का विकल्प नहीं था। जिससे मेरिट सूची जारी किये जाने के पूर्व उसमें शुद्धता लाने के दृष्टिकोण से अभ्यर्थियों के अनुभव प्रमाण-पत्र एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण-पत्र का सत्यापन कराये जाने का निर्णय लिया गया है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला जशपुर के जिला स्तरीय तृतीय श्रेणी के पदों के अभ्यर्थियों के अनुभव एवं कोविड ड्यूटी से संबंधित प्रमाण पत्रों का सत्यापन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जशपुर में 14 जून 2022 से 20 जून 2022 के मध्य किया जाना है। उन्होंने निर्देश जारी करते हुए कहा है कि सभी अभ्यर्थी जिनके द्वारा अनुभव एवं कोविड ड्यूटी के बोनस अंक प्राप्त करने के संबंध में ऑनलाईन दावा किया गया है, वे मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जशपुर में नियत तिथि को मूल प्रमाण पत्रों का सत्यापन आवश्यक रूप से करावें।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!