छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यरायपुर

राज्यपाल ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया

रायपुर : राज्यपाल ने पर्यावरण के संरक्षण एवं संवर्धन पर आधारित पुस्तिका का विमोचन किया

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके ने आज कवर्धा के सर्किट हाऊस में हरीतिमा संगठन द्वारा तैयार की गई पुस्तिका “आज का बीज, कल का पेड़“ का विमोचन किया। राज्यपाल ने हरीतिमा के कार्याे की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस कार्य को विस्तार देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों तक भी ले जाना चाहिए।
संगठन के पदाधिकारियों ने बताया कि यह पुस्तिका वृक्षारोपण हेतु एक जन अभियान चलाने के उद्देश्य से तैयार की गई है। पर्यावरण की संरक्षण एवं संवर्धन अभियान को लेकर हरीतिमा संगठन द्वारा कवर्धा शहर तथा आसपास क्षेत्रों में पौधा लगाकर निरंतर जन-जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत वे अब तक लगभग चार हजार पौधे लगा चुके है। इस अवसर पर हरीतिमा संगठन के अजय लुनिया, संतराम थवाईत, राकेश दोषी, राजेन्द्र सिंह सलूजा एवं अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!