
छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा
अमानक पाई गई खाद्य सामग्री…………..
अमानक पाई गई खाद्य सामग्री…………..
P.S.YADAV/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर संजीव कुमार झा के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रशांत कुमार तिवारी द्वारा केदारपुर रिंग रोड स्थित पुणे बिरयानी हाउस से चिकन बिरयानी का नमूना लिया गया था। इस नमूने को खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला रायपुर भेजा गया था। उक्त प्रयोगशाला में द्वारा जांच उपरांत खाद्य सामग्री को अमानक घोषित किया गया है।
अनुविभागीय दण्डाधिकारी सह अभिहित अधिकारी प्रदीप साहू ने बताया है कि खाद्य कारबारकर्ता को अभिहित अधिकारी द्वारा केन्द्रीय खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला से कार्यालय में संधारित खाद्य नमूने के द्वितीय भाग को अंतिम परीक्षण हेतु अपील फॉर्म जारी किया गया है। खाद्य कारबारकर्ता द्वारा निर्धारित प्रारूप अपील नहीं करने पर इसी जांच रिपोर्ट के आधार पर सक्षम न्यायालय में प्रकरण दायर किया जाएगा।











