Advertisement

बृजमोहन अग्रवाल ने कोविड केयर सेंटर बनाने कालेज को किया समर्पित, 3 दिनों में 35 मरीज भर्ती, हर जरूरतमंद को रेमडेसिविर नि:शुल्क xमानवता चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट के साथ समाज सेवियों ने बढ़ाया हाथ 

रायपुर। एक तरफ कोरोनाकाल में लोगों को बेड नहीं मिल रहा है, वही दूसरी तरफ पीडि़त मानवता के मसीहा बनकर पूर्व मंत्री व विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने नरदहा रायपुर में स्थित काईट कॉलेज को कृति कोविड सेंटर बनाकर सेवा देने का संकल्प लिया है। जिसका सेवा आरंभ हो चुका है, इस कोविड सेंटर का आरंभ करने में सहयोग करने में कई समाजसेवी शामिल है। मानवता चैरिटेबल एंड वेलफेयर ट्रस्ट, अग्रवाल समाज, भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ, तेरापंथ प्रोफेशनल समाज, सेवा भारती एवं सर्व समाज के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। इन सबके प्रेरणा स्रोत बने बृजमोहन अग्रवाल जिनकी वजह से इस कोविड सेंटर की शुरुआत की गई। Also Read – पीएम मोदी की वर्चुअल बैठक: सीएम भूपेश ने कहा- स्टील उद्योगों की ऑक्सिजन की आपूर्ति रुकने से हज़ारों लोगों का रोज़गार प्रभावित होगा, पुनर्विचार की मांग कोविड सेंटर में 10 डॉक्टरों की निगरानी में हो रहा इलाज डॉ कमलेश अग्रवाल, डॉ अखिलेश दुबे, डॉ जेपी शर्मा, एवं डॉ शैलेष खंडेलवाल, डॉ अशोक त्रिपाठी, के नेतृत्व मे 10 डॉक्टरों की टीम लगातार मरीजों की देखरेख कर रही हैं। जिला प्रशासन के आला अधिकारियों ने किया था पूरा निरीक्षण डॉ गंभीर सिंह, डॉ विकास अग्रवाल, डॉ गिरीश अग्रवाल,डॉ ऋ षि अग्रवाल, डॉ सुरेंद्र शुक्ला, डॉ अजय अग्रवाल, डॉ नितिन जैन, डॉक्टर शुभकीर्ती अग्रवाल, डॉ तन्मय अग्रवाल, डॉ नेहा खेतान, अपनी सेवाए दें रहें है । सीएमएचओ डॉक्टर मीरा बघेल एवं स्मार्ट सिटी कमिश्नर सौरभ कुमार ने सेंटर का निरीक्षण किया एवं शासन की तरफ से हर संभव सहयोग का आश्वासन किया हैं। Also Read – छत्तीसगढ़: ट्रक और कार में हुई भीषण टक्कर, 2 लोगों की मौत स्टाफ की मेहनत रंग ला रही कृति कोविड केयर सेंटर में 5 ड्यूटी डॉक्टर 25 नर्सिंग स्टाफ के साथ पर्याप्त सफाई कर्मचारी एवं वार्ड बॉय की व्यवस्था की गई हैं। पूरा स्टाफ कोरोना मरीज की सेवा में समर्पित हो गया है। 200 बेड वाला पहला कोविड केयर सेंटर कृति कोविड सेंटर में कुल 200 बेड है, जिसमें 50 ऑक्सीजन बेड हैं, यह सर्वसुविधा युक्त कोविड केयर सेंटर है जहां मरीजों को घर जैसा अपनापन मिलने के साथ इलाज होगा। ऑक्सीजन देने के लिए पृथक से ऑक्सीजन पाइप लाइन लगाई गई है और 10 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मशीनों की सुविधा उपलब्ध है इस सेंटर में शीघ्र ही अत्याधुनिक कांटेक्टलेस रिमोट पेशेंट मॉनिटरिंग सिस्टम लगाया जा रहा है, जिससे मरीजों की सतत निगरानी और आपात स्थिति में मैनेजमेंट करने में मदद मिलेगी। यह सिस्टम डोढी कंपनी द्वारा लगाया जा रहा हैं । इसके अलावा मरीजों का मनोबल बनाए रखने के लिए रोज मरीजों को जूम द्वारा योगा, मोटिवेशनल स्पीकर और सीनियर डॉक्टरों से काउंसलिंग भी की जा रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

भाजपा अन्य पिछड़ा वर्ग के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की घोषणा, छत्तीसगढ़ से इन्हें मिली जिम्मेदारी कोविड सेंटर में मिलता शाकाहारी भोजन सेंटर में मरीजों को पौष्टिक भोजन, आवश्यक दवाइयां एवं ऑक्सीजन के साथ सतत चिकित्सीय देखरेख उपलब्ध है यह सारी व्यवस्था सर्वे भवन्तु सुखिन: सर्वे सन्तु निरामया की भावना के साथ नि:शुल्क उपलब्ध है। इस सारी व्यवस्थाओं में अग्रवाल समाज की ओर से विजय अग्रवाल, मनमोहन अग्रवाल, अशोक अग्रवाल, सुभाष अग्रवाल, अभिषेक अग्रवाल, सुमित श्रीवास्तव, चिमनलाल अग्रवाल, रजत जैन, दिव्यम अग्रवाल, काइट कॉलेज का स्टाफ से नीरज देशमुख, अरविंद यादव एवं अन्य कई लोग लगे हुए हैं मरीजों की स्थिति गंभीर होने पर भी इलाज नहीं रुकेगा ।

छत्तीसगढ़: मुख्यमंत्री राहत कोष में अधिकारियों-कर्मचारियों के वेतन से एक दिन की राशि कटौती के संबंध में दिशा-निर्देश जारी मरीजों की गंभीर स्थिति होने पर उनके लिए दूसरे अस्पतालों की भी व्यवस्था भी की जाती है। और जिस अस्पताल में बेड खाली होता है उसमें मरीजों को भर्ती कराया जाता है। कोविड सेंटर में ज्यादातर मरीज शहर से ही इस कोविड सेंटर की जानकारी देते हुए डॉक्टर ने बताया कि पिछले 3 दिनों में इस सेंटर में 30-35 मरीज आ चुके है। जिनका पूरा इलाज किया जा रहा है। मरीज को 24 घण्टे डॉक्टरों की निगरानी में इलाज किया जा रहा है। मरीज बहुत खुश है इस कोविड सेंटर में मरीजों को रहने में भी बड़ा आराम लग रहा है। रेमडेसिविर इंजेक्शन की सुविधा भी जल्द डॉक्टरों ने बताया कि कोरोना से लडऩे वाला इंजेक्शन रेमडेसिविर जल्द ही इस कोविड सेंटर में मिलेगी। और रेमडेसिविर इंजेक्शन मरीजों को इस कोविड सेंटर में मुफ्त में दी जाएगी। कोरोना काल में ऐसा करने एक कॉलेज को ही बंद करके कोविड सेंटर बनाना एक सराहनीय काम है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

 

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57