Advertisement

23 जून से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

बीजापुर : 23 जून से दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में चिल्ड्रन इंडिया कार्यक्रम के तहत 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों सहित अन्य दिव्यांगजनों के चिन्हांकन सहित चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन 23 जून से किया जा रहा है। इस दिशा में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भैरमगढ़ में 23 जून 2022, जिला अस्पताल बीजापुर में 24 जून 2022, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र भोपालपटनम में 30 जून 2022 तथा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र उसूर में 1 जुलाई 2022 को प्रातः 10 बजे से शाम 5 बजे तक दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं चिकित्सा परीक्षण शिविर का आयोजन किया जायेगा। इस दौरान ऑर्थोपेडिक, नाक-कान एवं गला रोग विशेषज्ञ, फिजियोथेरेपिस्ट एवं अन्य विशेषज्ञ चिकित्सकों के द्वारा दिव्यांग बच्चों एवं अन्य दिव्यांगजनों का चिन्हांकन एवं चिकित्सा परीक्षण किया जायेगा। दिव्यांगजनों का परीक्षण उपरांत उन्हें क्योर इंटरनेशनल इंडिया ट्रस्ट के माध्यम से आवश्यक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध करायी जायेगी। उक्त दिव्यांगजनों के चिन्हांकन एवं चिकित्सा परीक्षण शिविरों में सम्बन्धित क्षेत्र के 0 से 6 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग बच्चों सहित अन्य दिव्यांगजनों को लाभान्वित किये जाने के निर्देश महिला एवं बाल विकास, आदिवासी विकास विभाग, स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारियों सहित सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को दिए गए हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47