Advertisement

त्रिपुरा उपचुनाव में भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने एक सीट जीती

त्रिपुरा उपचुनाव में भाजपा ने तीन, कांग्रेस ने एक सीट जीती

अगरतला, 26 जून त्रिपुरा में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिये रविवार को हुई मतगणना में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने तीन सीट पर जीत हासिल की, जबकि एक सीट कांग्रेस के खाते में गई। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

निर्वाचन आयोग ने कहा कि टाउन बोरडोवाली सीट पर मुख्यमंत्री व भाजपा उम्मीदवार माणिक साहा ने 6,104 मतों के अंतर से जीत हासिल की। उन्हें 17,181 मत मिले, जो डाले गए कुल मतों का 51.63 प्रतिशत हैं।

उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 11,077 मत मिले, जो कुल मतों का 33.29 फीसद है।

अगरतला सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार सुदीप रॉय बर्मन को 3,163 मतों के अंतर से जीत मिली है। उन्हें 17,241 वोट मिले, जो डाले गए कुल वोट का 43.46 प्रतिशत हैं। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा उम्मीदवार अशोक सिन्हा को 14,268 (35.57 प्रतिशत) मत मिले।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इस जीत के साथ ही रॉय बर्मन विधानसभा में कांग्रेस के एकमात्र विधायक बन गए हैं। साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली थी।

माकपा के गढ़ जुबराजनगर में भाजपा को 4,572 मतों के अंतर से जीत मिली है। भाजपा उम्मीदवार मलिना देबनाथ को 18,769 (51.83 प्रतिशत) वोट मिले, जबकि माकपा के शैलेंद्र चंद्र नाथ के खाते में 14,197 (39.2 प्रतिशत) वोट आए।

सुरमा सीट पर भाजपा की उम्मीदवार स्वप्ना दास को 4,583 मतों के अंतर से जीत मिली। उन्हें कुल 16,677 (42.34 प्रतिशत) वोट मिले। उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी टिपरा मोथा के उम्मीदवार बाबूराम सतनामी के खाते में 12,094 (30.7 प्रतिशत) वोट आए।

उपचुनाव के लिए 23 जून को मतदान हुआ था।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47