Advertisement

सीईओ जिला पंचायत ने खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

जशपुरनगर : सीईओ जिला पंचायत ने खण्ड स्तरीय अधिकारियों की ली बैठक

अभियान चलाकर सभी पात्र हितग्राहियों का जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड बनाने के दिए निर्देश
आयुष्मान कार्ड हेतु 8 जुलाई को जशपुर एवं 9 जुलाई को कुनकुरी जनपद में मेगा कैम्प का होगा आयोजन

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के निर्देशन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत जितेंद्र यादव की उपस्थिति में आज जशपुर एवं कुनकुरी के जनपद पंचायत सभागार में खण्ड स्तरीय अधिकारियों की बैठक आयोजित हुई। उन्होंने सभी अधिकारियों को शासकीय योजनाओं से लोगों को लाभ प्रदान करने गंभीरता से कार्य करने हेतु निर्देशित किया। बैठक में सम्बंधित एसडीएम, जनपद सीईओ, सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।
सीईओ यादव द्वारा बैठक में जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र, आयुष्मान कार्ड, वृक्षारोपण सहित अन्य योजनाओं की कार्य प्रगति के सम्बंध में विस्तार से समीक्षा की गई। उन्होंने आयुष्मान कार्ड के माध्यम से ईलाज में मिलने वाले लाभ के सम्बंध में जानकारी देते हुए अभियान चलाकर पात्र लोगों का आयुष्मान कार्ड बनाने के निर्देश दिए। इस हेतु 8 जुलाई को जनपद पंचायत जशपुर में एवं 9 जुलाई को कुनकुरी जनपद में मेगा कैम्प आयोजित किया जाएगा। कैम्प के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को लाभांवित करने कहा गया है।
जाति प्रमाण पत्र, वन अधिकार पत्र और राशन कार्ड बनाने की कार्य प्रगति के बारे में जानकारी लेते हुए उन्होंने ग्रामवार लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कहा। जिससे शत प्रतिशत पात्र लोगों को योजना का लाभ मिल सके। इसी प्रकार उन्होंने सभी शासकीय संस्थानों एवं आस पास के रिक्त जमीन पर बड़े पैमाने पर पौधरोपण करने के लिए आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया। जिसके लिए उन्होंने पौधों की उपलब्धता, जमीन चिन्हाकंन, फेसिंग, टी गार्ड की व्यवस्था रखने की बात कही। उन्होंने गौठानों में नियमित रूप से गोबर खरीदी करने एवं समूह की महिलाओं को मछली पालन, बाड़ी विकास सहित अन्य योजनाओं से जोड़कर आत्मनिर्भर बनाने के निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57