Advertisement

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

रायपुर : स्वास्थ्य मंत्री श्री सिंहदेव ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन का किया लोकार्पण

स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंस से बिलासपुर स्थित सिम्स (Chhattisgarh Institute of Medical Sciences) में सीटी स्कैन और एमआरआई सेवा का लोकार्पण किया। उन्होंने ऑनलाइन लोकार्पण के बाद दोनों मशीनों एवं सीटी स्कैन व एमआरआई कक्ष का अवलोकन भी किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज, बिलासपुर से संबद्ध अस्पताल सिम्स में एसईसीएल द्वारा प्रदान की गई 24 करोड़ रूपए की राशि से ये सुविधाएं विकसित की गई हैं। सिंहदेव के साथ ऑनलाइन लोकार्पण कार्यक्रम में नवीन विश्रामगृह से स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग की अपर मुख्य सचिव रेणु जी. पिल्लै, विशेष सचिव डॉ. सी.आऱ. प्रसन्ना और संचालक, चिकित्सा शिक्षा डॉ. आर.के. सिंह भी शामिल हुए।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने सीटी स्कैन और एमआरआई मशीन की स्थापना में सहयोग के लिए एसईसीएल का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इन नई मशीनों से बिलासपुर के और वहां इलाज के लिए आने वाले लोगों को अत्याधुनिक जांच की सुविधा मिलेगी। वीडियो कॉन्फ्रेंस से आयोजित कार्यक्रम में सिम्स में बिलासपुर के विधायक शैलेश पांडे, एसईसीएल के महाप्रबंधक ए.पी. पांडा, महापौर रामशरण यादव और बिलासपुर नगर निगम के सभापति शेख नज़रुद्दीन एवं अस्पताल के वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47