Advertisement

दो थाना क्षेत्रो से तीन नक्सली गिरफ्तार

दो थाना क्षेत्रो से तीन नक्सली गिरफ्तार

दो थाना क्षेत्रो से तीन नक्सली गिरफ्तार,

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सुकमा। नक्सल प्रभावित सुकमा जिले मे सर्चिग पर निकली सुरक्षा बल की टीम ने दो अलग-अलग इलाको से तीन नक्सलियो को गिरफ्तार किया है। दोरनापाल थाना क्षेत्र से दो एवं कुकानार थाना क्षेत्र से एक नक्सली को पकडा है।
प्राप्त समाचारो के अनुसार जिले के दोरनापाल थाना क्षेत्र से जिला पुलिस बल और सीआरपीएफ के संयुक्त दल को नागलगुड़ा और कामापेदागुड़ा गांव की ओर गश्त के लिए निकला था। गश्ती दल जब नागलगुड़ा गांव के करीब पहुंचा तो सुरक्षा बल को देखते ही दो व्यक्ति धनुष बाण लिए वहां से भागने लगे जिन्हे सुरक्षा बल के जवानो ने घेराबंदी कर पकड लिया। पूछताछ के दौरान दोनों ने अपना नाम सोड़ी देवा (26 वर्ष) और सोड़ी मुड़ा (28 वर्ष) बताया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दोनों नक्सली अरलमपल्ली पंचायत के अंतर्गत मिलिशिया सदस्य के रूप में कार्य करते हैं. दोनों नक्सलियों के खिलाफ ट्रक पर धनुष बाण से हमला करने का आरोप है । एक अन्य घटना में सुरक्षा बलों ने कुकानार थाना क्षेत्र के अंतर्गत धनीकोड़ता गांव के करीब घेराबंदी कर नक्सली माड़वी हड़मा (32 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया है।  पुलिस अधिकारियों ने बताया कि नक्सली हड़मा के खिलाफ पुलिस दल पर हमला और अन्य नक्सली अपराधों में शामिल होने का आरोप है।

बस्तर से पवन नाग की खास रिपोर्ट….

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47