Advertisement

नारायणपुर जिले के विशेष पिछड़ी अबुझमाड़िया जनजाति के 7 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

नारायणपुर : नारायणपुर जिले के विशेष पिछड़ी अबुझमाड़िया जनजाति के 7 युवाओं को मिला नियुक्ति पत्र

कलेक्टर एवं एसपी ने स्वागत कर दिया नियुक्ति पत्र
शासकीय नौकरी में विशेष पिछड़ी जनजातियों को प्राथमिकता देने के लिए युवाओ ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का जताया आभार
विशेष कनिष्ठ कर्मचारी चयन बोर्ड चयनित 55 अभ्यर्थियों को मिला पदस्थापना
चयनित अबुझमाड़िया युवक-युवतियों के साथ ही उनके अभिभावकों ने छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति जताया आभार

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

नारायणपुर, 20 जुलाई 2022 माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप विशेष पिछड़ी जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों को शासकीय नौकरी में प्रमुखतः से प्राथमिकता दी जा रही है। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी एवं पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार ने नारायणपुर जिले के अबूझमाड़िया जनजाति के 7 युवक-युवतियों सहित 55 अभ्यर्थियों को आज कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में नियुक्ति आदेश प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। चयनित अभ्यर्थियों से कलेक्टर श्री रघुवंशी ने बारी-बारी से परिचय प्राप्त किया एवं कार्यालय में पूरे लगन से काम करने की बात करते हुए बधाई दी और कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मंशानुरूप सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों के सामाजिक उत्थान की दिशा में इस वर्ग के पढ़े-लिखे युवक-युवतियों को चतुर्थ एवं तृतीय वर्ग में शासकीय नौकरी में प्राथमिकता दी गयी है। उन्होंने कहा कि स्थानीय स्तर पर ही शासकीय नौकरी मिलने से विशेष पिछड़ी अबुझमाड़िया जनजाति वर्ग के युवक-युवतियों में उत्साह देखा जा रहा है।
वहीं पुलिस अधीक्षक श्री सदानन्द कुमार ने भी सभी चयनित अभ्यर्थियों से बातचीत की और उनकी शैक्षणिक योग्यता, गांव, पिता का व्यवसाय आदि के बारे में पूछा। उन्हांेंने कहा कि अपनी शिक्षा का जारी रखते हुए आगे बढ़े। उन्हांेने कहा कि आप सभी अपने मित्रों को भी शिक्षा प्राप्त कर आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करें। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री अभिषेक गुप्ता, डिप्टी कलेक्टर श्री रामसिंह सोरी, जिला शिक्षा अधिकारी श्री जीआर मंडावी, कार्यालय अधीक्षक श्रीमती प्रीतिलता रंगारी, स्टेनोग्राफर श्री दीपक हिरवानी सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
सहायक ग्रेड 03 में चयनित श्री लालूराम उसेण्डी ने बताया कि वह नारायणपुर जिले के धुर नक्सल प्रभावित कुतुल से 25 किलोमीटर दूर उसेबेड़ा गांव का निवासी है। उन्होंने बताया कि पहली से कॉलेज तक की पढ़ाई शासन की योजनाओं से लाभ लेकर किया है। देश के सामाजिक, आर्थिक और शैक्षणिक रूप से पिछड़े हुए विशेष पिछड़ी जनजातियों अबूझमाड़िया के युवाओं को शासकीय नौकरी देने के लिए मैं प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का आभार व्यक्त करता हूं।
जिले के अंदरूनी गांवों के युवक-युवतियों को शासकीय नौकरी मिलने से अभिभावकों में खुशी का माहौल है। अभिभावकों ने कहा कि हमारे बच्चों को शासकीय नौकरी मिल जाने से हमारी बहुत बड़ी चिंता दूर हो गयी है। अब हमारे जीवन में खुशीयां आयेंगीं। इस कार्य के लिए हम मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल को साधुवाद देते हैं।
सहायक ग्रेड 03 पर चयनित होने वाले विशेष पिछड़ी जाति अबूझमाड़िया युवाओं में लालूराम उसेण्डी की पदस्थापना कार्यालय कलेक्टर, सुनील कुमार की कार्यालय तहसीलदार ओरछा, गुड्डूराम और जयलाल कोवाची की पदस्थापना कार्यालय कलेक्टर, जिला नारायणपुर में की गयी है। वहीं भृत्य के पद पर चयनित होने वाले विशेष पिछड़ी जाति अबूझमाड़िया युवाओं में सन्नूराम उसेण्डी की पदस्थापना कार्यालय कलेक्टर जिला नारायणपुर में और कृष्णा कुमार तथा शीला वड्डा की पदस्थापना शिक्षा विभाग में की गयी है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47