Advertisement

सुरजपुर : अंबिकापुर सूरजपुर नगर के तर्ज पर150 स्ट्रीट लाइट से बिश्रामपुर नगर भी होगा होगा रोशनी से जगमग

अंबिकापुर सूरजपुर नगर के तर्ज पर150 स्ट्रीट लाइट से बिश्रामपुर नगर भी होगा होगा रोशनी से जगमग

प्रदेश खबर गोपाल सिंह विद्रोही/विश्रामपुर मुख्य मार्ग 150 स्ट्रीट लाइट की रोशनी से होगी जगमग मई माह तक हो जाएगा कार्य संपन्न विद्युत खंभे एवं लाइट लगने का कार्यक्रम प्रारंभ
इस संबंध में जानकारी के अनुसार विश्रामपुर की मुख्य बाजार से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग 43 का उन्नयन छत्तीसगढ़ सड़क निर्माण एजेंसी द्वारा संपन्न कर ली गई है परंतु सड़क में विद्युत व्यवस्था न होने से हर दिन डिवाइडर से वाहनों का टकराना आम बात हो गई थी वाहनों के टकराने से आधा दर्जन से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है तथा दर्जनों दुर्घटना का शिकार हो चुके है इस गंभीर समस्याओं को लेकर लोगों ने जिला प्रशासन से मुख्य बाजार में सूरजपुर अंबिकापुर नगर के तर्ज पर सड़क बत्ती “स्ट्रीट लाइट “लगाने की मांग जोर शोर से की जा रही थी अंततः पीडब्ल्यूडी विभाग ने 150 विद्युत पोल पर 120 वाट के 300 सड़क बत्ती स्ट्रीट लाइट लगाने के काम जोर शोर से प्रारंभ कर दी है।
उक्त संबंध में पीडब्ल्यूडी विभाग के सहायक अभियंता नरेश कुमार से संपर्क करने पर बताया कि पूरे शहर में 150 विद्युत पोल खड़ा करने का काम आज से कर दिया गया है जिसमे 120 वाट के सड़क बत्ती लगाई जाएगी ।विद्युत की आपूर्ति छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण केंद्र बिश्रामपुर द्वारा किया जाएगा ।इस कार्य के लिए 25-25 के वी के चार स्थानों पर अलग-अलग ट्रांसफार्मर लगाए जाएंगे। मई तक सभी विद्युत खंभों में सड़क बत्ती लगा दी जाएगी और चालू कर दिया जाएगा। इस प्रकार अंधेरों में डूबने वाला विश्रामपुर नगर मई से दूधिया रोशनी से चमकने लगेगा।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47