Advertisement

ये वक्त आरोप प्रत्यारोप दोषारोपण कर राजनीति करने का नहीं है एक अच्छे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होने का परिचय देंने का है – लिलेश साहू*

*ये वक्त आरोप प्रत्यारोप दोषारोपण कर राजनीति करने का नहीं है एक अच्छे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होने का परिचय देंने का है – लिलेश साहू*

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

*खरोरा* – युवा कार्यकर्ता लिलेश कुमार साहू ने कार्यकर्ताओं और नेताओं को कहा है कि इस विकराल आपदा कोरोना महामारी को भी राजनीतिक अवसर के रूप में देख रहे हैं ऐसे लोग की मैं कड़ी निंदा करता हूँ,साहू ने कहा इन लोगों को पता होना चाहिए कोरोना जैसी महामारी का जिम्मेदार ना तो केन्द्र सरकार है ना हि राज्य सरकार और ना हि बेमौत मर रही भोली भाली जनता कोरोना जैसी महामारी आपदा पचास या सौ सालों में एक बार आता हैं और आपदा आती है तो सब कुछ तबाह करके जाती है अचानक से आई इस विपत्ति से निपटने के लिए राज्य सरकार और केंद्र सरकार अपने-अपने स्तर पर संघर्ष कर अव्यवस्था को दुरुस्त करने निरंतर प्रयास कर रहे हैं लोगों की जान किसी न किसी अव्यवस्था की वजह से ना जाये और राज्य और देश में हो रही मौत की संख्या में विराम लगाने निरंतर प्रयास जारी है,लिलेश साहू ने कहा है सभी दल के जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता इस विकराल आपदा से निपटने एकता और अखंडता की मिसाल देते हुए जनहित में संघर्ष करना चाहिए जैसे केंद्र सरकार व राज्य सरकार कोरोना महामारी से कैसे जीता जाये सामंजस्य बना कर जनहित में कार्य कर रहे हैं साहू ने आगे कहा है जिन जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं को जनता की चिंता है वह सड़क में उतरकर जनता के बीच जाकर उनकी जरूरतों को पूरा करे और मानव सेवा धर्म का पालन करें ये वक्त आरोप प्रत्यारोप दोषारोपण कर राजनीति करने का नहीं है एक अच्छे जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता होने का परिचय दें।

खरोरा से लालजी वर्मा की रिपोर्ट…….

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47