ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता का निधन

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता का निधन

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

वाराणसी (उत्तर प्रदेश), एक अगस्त (एजेंसी) वाराणसी के ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मुकदमे में मुस्लिम पक्ष के अधिवक्ता अभय नाथ यादव का रविवार देर रात निधन हो गया।

यादव के पारिवारिक सूत्रों ने सोमवार को बताया कि उन्हें देर रात दिल का दौरा पड़ने पर अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनका अंतिम संस्कार आज सोमवार को ही किया जाएगा।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गौरतलब है कि ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में अभय नाथ यादव मुस्लिम पक्ष के प्रमुख अधिवक्ताओं में से एक थे।

ज्ञानवापी-श्रृंगार गौरी मामले में दोनों पक्षों की दलीलें पूरी हो चुकी हैं। अब चार अगस्त को मुस्लिम पक्ष को अदालत में अपना प्रत्युत्तर पेश करना है।

उल्लेखनीय है कि वाराणसी की एक अदालत ने ज्ञानवापी परिसर की वीडियोग्राफी कर सर्वेक्षण करने का आदेश दिया था और हिंदू पक्ष ने इस दौरान एक शिवलिंग मिलने का दावा किया था। हालांकि, मुस्लिम पक्ष का दावा है कि वह ढांचा वजू खाना में मौजूद फव्वारे का हिस्सा है।