कन्नड़ दैनिक ‘उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास पाई का निधन

कन्नड़ दैनिक ‘उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास पाई का निधन

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

उडुपी (कर्नाटक), एक अगस्त (एजेंसी) लोकप्रिय कन्नड़ दैनिक ‘उदयवाणी’ के संस्थापक टी. मोहनदास एम. पाई का लंबी बीमारी के बाद यहां के एक अस्पताल में निधन हो गया। अस्पताल के सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पाई का रविवार को निधन हो गया। वह मणिपाल समूह के संस्थानों के संस्थापक डॉ. टी. एम. ए. पाई के सबसे बड़े पुत्र थे। वह ‘डॉ. टी. एम. ए. पाई फाउंडेशन’ और ‘उदयवाणी’ चलाने वाले मणिपाल मीडिया नेटवर्क के अध्यक्ष भी थे। मोहनदास एम. पाई एक विधि स्नातक थे और उन्हें आधुनिक मणिपाल का वास्तुकार माना जाता है। उन्होंने आईसीडीएस लिमिटेड की भी अध्यक्षता की।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कला और संस्कृति के प्रेमी, पाई ने राष्ट्रकवि गोविंदपाई अनुसंधान केंद्र, लोक प्रदर्शन कला के लिए क्षेत्रीय संसाधन केंद्र और एमजीएम यक्षगान केंद्र की स्थापना की।

पाई का पार्थिव शरीर सोमवार को सुबह नौ बजे से 11 बजे तक एमजीएम कॉलेज के रवींद्र मंडप में अंतिम दर्शनार्थ रखा जाएगा। उनके परिवार में चार भाई-बहन हैं।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने पाई के निधन पर ट्विटर के जरिए दुख व्यक्त किया और उन्हें ‘‘मार्गदर्शक’’ बताया।

राज्य सरकार के कई कैबिनेट मंत्रियों और पूर्व मुख्यमंत्रियों सिद्धरमैया और एच. डी. कुमारस्वामी ने भी पाई के निधन पर शोक व्यक्त किया।