Advertisement

सरगुजा पुलिस के द्वारा शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही।

सरगुजा पुलिस के द्वारा शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट करने वालों के खिलाफ सख्त कार्यवाही।

एक अन्य प्रकरण में मोबाइल चोरी के आरोपी को किया गया गिरफ्तार।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा के निर्देशन में त्वरित कार्रवाई।

प्रार्थी जेल प्रहरी राजकुमार चौहान के द्वारा मणीपुर चौकी आकर रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि जिला चिकित्सालय अंबिकापुर से बंधी सुरक्षा ड्यूटी कर वापिस केंद्रीय जेल खैरियत रिपोर्ट देने जा रहा था,जो दर्री पारा जेल तालाब के पास चार व्यक्ति एक बच्चे के साथ मारपीट कर रहे थे। जो जेल प्रहरी द्वारा मारपीट करने से मना किया गया तो आरोपियों द्वारा जेल प्रहरी के साथ बीच-बचाव क्यों कर रहे हो कि बात को लेकर प्रार्थी के साथ वर्दी मे ही मारपीट किए है, जो शासकीय कर्मचारी के साथ मारपीट की घटना को तत्काल संज्ञान में लेकर पुलिस महानिरीक्षक सरगुजा रेंज अजय यादव (भा.पु.से.) के मार्गदर्शन में पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता(भा.पु.से.) के निर्देशन में तत्काल आरोपियों का पता तलाश कर गिरफ्तार करने हेतु दिशा निर्देश दिए गए थे।
इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में टीम गठित कर आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था जो मुखबिर की सूचना पर आरोपियों की घेराबंदी कर थाना लाकर पूछताछ किया गया जो अमन जयसवाल, अभय जायसवाल, पवन भुईया, आदित्य सिंह सभी साकिन अंबिकापुर के द्वारा घटना कारित करना स्वीकार किया गया, जो सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

एक अन्य प्रकरण में प्रार्थीयों के द्वारा जिला अस्पताल से 02 मोबाइल किसी अज्ञात चोर के द्वारा चोरी कर ले जाना बताया गया, प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध कायम कर जांच विवेचना में लिया गया जो मुखबीरो की सूचना पर संदेही विकास सोनी उर्फ हेलन साकिन अंबिकापुर की घेराबंदी कर पूछताछ हेतु थाना लाया गया जो मोबाइल चोरी की घटना कारित करना स्वीकार किया, आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।
प्रकरण में थाना एवं चौकी के संयुक्त टीम के द्वारा कार्यवाही की गई है।कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक भारद्वाज सिंह,चौकी प्रभारी मणीपुर उपनिरीक्षक सरफराज फिरदौसी, सहायक उपनिरीक्षक परशु राम पैकरा, ललन गुप्ता,प्र.आर.विपिन तिवारी, और पुलिस टीम शामिल रहे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47