सेवानिवृत पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

सेवानिवृत पुलिस अधिकारियो/ कर्मचारियों को सम्मान समारोह आयोजित कर दी गई विदाई।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

शाल श्रीफल और स्मृति चिन्ह देकर किया गया सम्मानित।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

गत दिवस सरगुजा पुलिस मे पदस्थ निरीक्षक आर. के. केशरवानी और पुलिस अधीक्षक कार्यालय मे पदस्थ प्रधान आरक्षक सिरील तिर्की के सेवानिवृत होने पर पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन मे सम्मान समारोह आयोजित कर अधिकारियों/कर्मचारियो को विदाई दी गई।
सम्मान समारोह के दौरान पुलिस अधीक्षक सरगुजा ने अपने उदबोधन मे कहा कि सेवानिवृत पुलिस अधिकारी कर्मचारीयों ने पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया है, उसके लिए आप दोनों प्रसंशा के पात्र है।
सेवनिवृत अधिकारी/ कर्मचारियों से उनके कार्यकाल के अनुभव को साझा किया गया एवं सेवनिवृति के पश्चात की योजनाओं के संबंध मे भी जानकारी ली गई।
पुलिस अधीक्षक सरगुजा द्वारा स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सेवनिवृति के पश्चात भी पुलिस विभाग के उच्च अनुशासन से स्वच्छ समाज के निर्माण मे सहयोग करने की अपील की गई।
साथ ही कार्यालयीन स्टाप को जल्द सभी कार्यवाही पूर्ण कर सभी देयताय पूर्ण करने एवं पेंसन की प्रक्रिया जल्द पूर्ण करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
विदाई सम्मान समारोह के दौरान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला, नगर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कौशिक,स्टेनो फबियानुस तिर्की,रक्षित निरीक्षक जयराम चरमाको, रीडर अजीत मिश्रा, समस्त कार्यालयीन स्टाप एवं सेवनिवृत पुलिस अधिकारी/ कर्मचारी के परिवारो के सदस्य आयोजन मे शामिल रहे।