Advertisement

रायगढ़ जिले में 1 से 13 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है वजन त्यौहार, हो रहा है थर्ड पार्टी वैलीडेशन भी

रायगढ़ : रायगढ़ जिले में 1 से 13 अगस्त के बीच मनाया जा रहा है वजन त्यौहार, हो रहा है थर्ड पार्टी वैलीडेशन भी

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

छत्तीसगढ़ शासन महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत 1 से 13 अगस्त 2022 के बीच वजन त्यौहार का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में रायगढ़ जिले में 3408 आंगनबाड़ी/मिनी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार मनाया जा रहा है। जिसमें 1 लाख 20 हजार बच्चों का वजन एवं ऊंचाई ज्ञात की जाएगी। जिससे बच्चों में कुपोषण का स्तर पता लगाकर योजनायं बनायी जा सकेगी। इस बार के वजन त्यौहार की प्रमुख विशेषता यह है कि शासन द्वारा तृतीय पक्ष से सत्यापन कराने का निर्णय लिया गया है। जिसके तहत रायगढ़ जिले में 2 स्वयं सेवी संस्थाओं, महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं यूनीसेफ के जिला स्तरीय दल द्वारा विभिन्न परियोजनाओं के लगभग 500 आंगनबाड़ी केन्द्रों में लगभग 10 हजार बच्चों के वजन तथा प्रक्रिया का सत्यापन एवं विश्लेषण किया जा रहा है। थर्ड पार्टी वेलिडेशन से न केवल सही एवं प्रमाणित आंकड़ों का संग्रहण हो सकेगा बल्कि सही पोषण स्तर का भी पता चल सकेगा। साथ ही पायी गयी कमियों को दूर करने का प्रयास भी किया जाएगा।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57