Advertisement

सरगुजा : अनिता बनीं उल्लाला छंद शतकवीर

कलम की सुगंध पर प्रतिवर्ष शतकवीर सृजन होता रहता है जिसमें बीस दिवस में सौ उल्लाला सृजन कर नगर की साहित्यकार अनिता मंदिलवार सपना उल्लाला छंद शतकवीर बनी । और उन्हें मंच द्वारा उल्लाला शतकवीर सम्मान से सम्मानित किया गया ।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

अनिता मंदिलवार सपना की इसके पहले लगभग दो सौ पचास साझा संग्रह और दस एकल संग्रह प्रकाशित हो चुके हैं । साहित्यिक योगदान के लिए इन्हें पहले भी बहुत बार सम्मानित किया गया है । इसके पहले लगभग पाँच सौ से अधिक सम्मान प्राप्त हो चुके हैं । वर्तमान में वे शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय असोला अंबिकापुर सरगुजा छतीसगढ़ में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं।
वह सम्मानित करने के लिए संस्थान को ह्रदय से आभार व्यक्त करती है । साहित्यिक संस्थानों में कलम की सुगंध छत्तीसगढ़ प्रांताध्यक्ष, राष्ट्रीय सखी साहित्य परिवार छत्तीसगढ़ की प्रांताउपाध्यक्ष, व्यंग्यम साहित्यिक समिति की अध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था महिला काव्य मंच सरगुजा जिलाध्यक्ष, राष्ट्रीय संस्था शब्दाक्षर की सरगुजा जिलाध्यक्ष, स्वदेश संस्थान की सरगुजा प्रभारी,यूथ वर्ल्ड की राष्ट्रीय इकाई की सदस्य, हिन्दी साहित्य भारती सरगुजा की संयुक्त मंत्री, आगमन साहित्यिक संस्था की प्रदेश सांस्कृतिक सचिव के पद के साथ सौ से अधिक साहित्यिक संस्थानों में साहित्यिक सेवाएं प्रदान कर रही हैं ।

ब्यूरो चीफ प्रभा आनंद सिंह यादव की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57