Advertisement

विश्व मच्छर दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…………….

विश्व मच्छर दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित…………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// कलेक्टर कुंदन कुमार के निर्देशन एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पीएस सिसोदिया के मार्गदर्शन में शनिवार को विश्व मच्छर दिवस मनाया गया। इसके अंतर्गत मच्छरों से होने वाली बीमारियों मलेरिया, डेगू, फाईलेरिया, जापानी इंसेफेलाइटिस, चिकनगुनिया आदि से बचाव एवं नियंत्रण हेतु जिला एवं विकासखण्ड स्तर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किये गये। जन जागरूकता रैली, बैठक, स्कुल एवं आश्रम में स्वास्थ्य शिक्षा, सोर्स रिडक्शन, बैनर प्रदर्शन एवं विभिन्न माध्यम से प्रचार-प्रसार किया गया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिला मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता ने बताया कि मनुष्य में मलेरिया रोग के संचार के लिये मादा मच्छर उत्तरदायी है। मच्छरों में मनुष्य के भीतर रोग संचार करने की क्षमता होती है। विश्व में प्रतिवर्ष लाखों लोगां की मृत्यु मच्छरों से होने वाली बीमारियों के कारण हो जाती है। मच्छरों से बचाव हेतु घरों में सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करना चाहिये एवं फूल आस्तीन के कपडे पहनना चाहिये, दरवाजो, खिडकियों में जाली लगाना चाहिये। घरों में गमले, कुलर, टायरों में जमा पानी को प्रत्येक सप्ताह सफाई करना चाहिये। घरों के आस-पास पानी जमा ना होने दें, नालियों की साफ-सफाई एवं पानी का उचित निकासी होना चाहिये एवं नियमित रूप से कीटनाशक का छिडकाव किया जाना चाहिए।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47