Advertisement

जिले के विद्यार्थियों ने सिनेमा घर में देखी ‘गांधी’ फिल्म

रायगढ़ : जिले के विद्यार्थियों ने सिनेमा घर में देखी ‘गांधी’ फिल्म

शासन के निर्देशानुसार विद्यार्थियों के लिए नि:शुल्क किया गया फिल्म का प्रदर्शन

छत्तीसगढ़ शासन राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर के निर्देशानुसार रायगढ़ जिले में 20 से 30 अगस्त 2022 तक सभी मॉल व मल्टीप्लेक्स तथा टॉकीज में प्रात: 9 बजे से 12.30 बजे तक रिचर्ड एटनबेरो कृत ऐतिहासिक गांधी फिल्म का नि:शुल्क प्रदर्शन किया जाना है। जिसके तहत रायगढ़ जिले के गोपी टॉकीज व ग्रांड माल में रिचर्ड एटनबरो कृत ऐतिहासिक फिल्म ‘गांधी’ का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। विदित हो कि यह फिल्म शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों में अध्ययनरत कक्षा 11 वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को दिखाने हेतु प्रदर्शित की जा रही है। इसी कड़ी में 21 अगस्त 2022 को रायगढ़ जिला मुख्यालय के गोपी टॉकीज व ग्रांड मॉल में बच्चों के लिए फिल्म गांधी का नि:शुल्क प्रदर्शन किया गया। गोपी टॉकीज में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जूटमिल रायगढ़ के लगभग 150 बच्चों ने महात्मा गांधी पर आधारित फिल्म गांधी का आनंद लिया। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं विद्यालय के प्राचार्य, व्याख्याता एवं शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने पूरे उत्साह व अनुशासन के साथ फिल्म गांधी देखा। स्कूली बच्चों ने पूर्ण अनुशासित होकर अपने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं के मार्गदर्शन में मल्टीप्लेक्स में फिल्म गांधी के विभिन्न पहलुओं को बड़ी गंभीरता के साथ देखा एवं फिल्म प्रदर्शन के पश्चात अपने जिज्ञासा को संबंधित शिक्षकों एवं जिला प्रशासन से आए हुए अधिकारियों के मध्य साझा किया। फिल्म देखने के बाद बच्चों ने प्रतिक्रिया स्वरूप कहा कि यह फिल्म उनके लिए दो तरह से लाभकारी रही। एक तो वे सभी इस ऐतिहासिक फिल्म को देख पाए तथा दूसरा मॉल व मल्टीप्लेक्स जैसे आकर्षक जगह को देख व घूम पाए। इस तरह रविवार का यह दिन उनके लिए अविस्मरणीय रहा। आज फिल्म के प्रदर्शन के समय जिला शिक्षा अधिकारी श्री आर.पी.आदित्य सभी जगह उपस्थित रहकर विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते रहे। उनके मार्गदर्शन में अवकाश के दिन बच्चों को अनुशासित व आरामदायक वातावरण में फिल्म देखने का अवसर प्राप्त हुआ। आज सभी प्रदर्शन स्थलों पर जिला, विकासखंड तथा संकुल स्तर के अधिकारी समन्वय आपस में समन्वय स्थापित करते हुए अनुशासन एवं व्यवस्था को संभाले हुए थे। इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी आर.पी.आदित्य, जिला मिशन समन्वयक जे.के.राठौर, सहायक परियोजना अधिकारी, प्राचार्य चंद्रा, बीआरसीसी श्री मनोज अग्रवाल, सीएसई मनोज पटेल, प्राचार्य राजेश डेनियल, सीएसी सुरेश पटेल, जगत राम जाफरी सहित विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

गांधी फिल्म देखने वाले विद्यालयों में शासकीय उच्च माध्य विद्या चक्रधर नगर, उमावि जूटमिल, सरदार बल्लभभाई पटेल उत्कृष्ठ हिंदी माध्यम विद्यालय, शालिनी कॉन्वेंट स्कूल, तिलक स्कूल, सरस्वती शिशु मंदिर, बाबा आदर्श स्कूल चक्रधर नगर, सेंट्रल स्कूल रायगढ़ के विद्यार्थीगण एवं उनके मार्गदर्शक शिक्षक उपस्थित रहे।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57