Advertisement

शासकीय कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल पर तृतीय दिवस भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहा जारी……………….

शासकीय कर्मचारियों द्वारा धरना स्थल पर तृतीय दिवस भी अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन रहा जारी……………….

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथे चरण के आज दिनांक 24.08.2022 को दिनांक 22.08.2022 से प्रारंभ अनिश्चितकालीन आंदोलन के तृतीय दिवस को अनिश्चितकालीन हड़ताल में 88 संगठनों पदाधिकारियों और उनके कर्मचारियों के साथ साथ प्रदेश भर के लगभग 4.1/2 लाख अधिकारी कर्मचारी एवम सरगुजा संभागीय मुख्यालय में आयुक्त,सरगुजा संभाग, कलेक्टोरेट सरगुजा, जिला पंचायत, वन विभाग, पंजीयन कार्यालय, तहसील, एसडीएम कार्यालय सहित जिला न्यायालय, नगर पालिक निगम के साथ ही सभी कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा के अधिकारी, तहसीलदार/नायब तहसीलदार हड़ताल पर रहे। आज के इस आंदोलन में अनेकों शिक्षक जुड़े एवं शिक्षक नेता शिव मिश्रा ने अपने साथियों से पंडाल में आने की अपील की है। उन्होंने यह बताया कि सरगुजा जिले की अधिकांश शिक्षक हड़ताल में शामिल हो चुके हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.18.43
WhatsApp Image 2026-08-06 at 13.56.51

अनिश्चितकालीन धरना-स्थल पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी अपनी आवाज शासन तक बुलंद की। छ.ग. जनता की अनेकों कार्य इस हड़ताल के कारण रूक गई है। प्रदेश के समस्त अधिकारी/कर्मचारी संगठनों सक्रिय सहयोग से फेेडरेशन के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आन्दोलन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृहभाड़ा सातवें वेतनमान के समान की मांग को लेकर अनवरत जारी रहेगा। आज के हड़ताल का प्रारंभ स्थल पर राष्ट्रध्वज को फहराकर राष्ट्रगान के साथ हुआ। धरने प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, संभाग प्रभारी ओंकार सिंह, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार, जिला संयोजक कमलेश सोनी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा, राजस्व लिपिक संघ, सरगुजा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष एन.पी. गुप्ता, सुधीर राणा, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक रीता कुर्रे एवं जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र, शीतल बहादुर, राजस्व निरीक्षक संघ संजय सिंह, अध्यक्ष पटवारी संघ श्रीकांत चौबे, राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष डॉ. सी.के. मिश्रा, वन कर्मचारी संघ अजित सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अब्दुल हमीद, पॉलिटेक्निक व्याख्याता संघ राजेन्द्र तिवारी, डिप्लोमा अभियंता संघ से एल.एल. मालवीय, आलोक सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, सहित न्यायिक कर्मचारी संघ से अध्यक्ष राकेश सोनी, नीरज सोनी सहित बसन्त जायसवाल, रीता आइच, ज्योति भगत, वन्दना सिंह, किरण महतो, सुषमा रावत, पल्लवी दुबे, संध्या टोेप्पो, मीना ध्रुव स्नेहलता पाठक, अवंतिका गजोरिया, लक्ष्मी नायर, हेमन्ती मिंज सहित मनोज तिवारी, नितेश पाण्डेय, मनीष मेहता, भावेश सिन्हा सहित सैकड़ों साथी उपस्थित थे।

ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_14_44 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 05_53_50 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_08_26 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_16_13 PM
ChatGPT Image Jul 20, 2026, 06_22_41 PM