भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत इस समय श्रीलंका दौरे पर प्रैक्टिस मैच खेल रहे हैं। हालांकि, मैच से इतर वे जमीन खरीदने को लेकर भी परेशान हैं।
पंत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से जमीन खरीदने में मदद की अपील की है। वह दिल्ली से उत्तराखंड शिफ्ट होकर अपने गृह राज्य में अपना पहला घर बनाना चाहते हैं। पंत ने कहा कि वह इस मामले को लेकर पिछले 3 साल से परेशान हैं, लेकिन अब तक उन्हें जमीन नहीं मिल पाई है।
पंत फाइनेंशियल ईयर 2025-26 के लिए उत्तराखंड में सबसे ज्यादा टैक्स देने वाले व्यक्ति हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उन्होंने इनकम टैक्स के तौर पर 23.84 करोड़ रुपए का पेमेंट किया था।















