Advertisement

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ले ली

आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के पूर्व कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल ने जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी की सदस्यता ले ली है। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष अमित बघेल और छत्तीसगढ़ क्रांति सेना के प्रदेश अध्यक्ष अजय यादव ने उन्हें पार्टी का गमछा पहनाकर स्वागत किया।

सदस्यता लेने के बाद उत्तम जायसवाल ने कहा कि वे अपने राजनीतिक सफर की नए सिरे से शुरुआत कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, प्रदेश के अधिकार और जनता के हितों के लिए आगे भी काम करते रहेंगे।

उत्तम जायसवाल ने कहा कि, आम आदमी पार्टी के किसी भी नेता से उनकी नाराजगी नहीं है। पार्टी में रहते हुए उन्होंने साथियों से बहुत कुछ सीखा और सभी के प्रति सम्मान है। हालांकि उन्होंने अरविंद केजरीवाल के छत्तीसगढ़ को लेकर रुख पर असंतोष जताया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि अरविंद केजरीवाल छत्तीसगढ़ को लेकर ज्यादा गंभीरता दिखाएंगे। उनके मुताबिक इसी वजह से अब उन्होंने राजनीतिक सफर को नए सिरे से आगे बढ़ाने का फैसला किया है।

छत्तीसगढ़ के हितों के लिए करेंगे काम

उत्तम जायसवाल ने कहा कि, अब वे जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी में अमित बघेल और अजय यादव के नेतृत्व में काम करेंगे। उनका उद्देश्य छत्तीसगढ़ की माटी, अधिकार, अस्मिता और प्रदेश की जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाना है।

उन्होंने कहा कि यह उनके राजनीतिक जीवन का नया अध्याय है और आने वाले समय में प्रदेश के लोगों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेंगे।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47