Advertisement

छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की

छत्तीसगढ़ में कोयला लेवी मामले से जुड़ी संपत्तियों पर आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है। बेनामी संपत्ति प्रभाग रायपुर की टीम ने भिलाई के कोहका स्थित सूर्या रेसीडेंसी के मकान नंबर A-1 को अपने कब्जे में लेकर सील कर दिया है। यह मकान सूर्यकांत तिवारी के करीबी बताए जाने वाले मनीष उपाध्याय से जुड़ा है।

बताया जा रहा है कि यह मकान सूर्यकांत तिवारी के नाम पर है, जिसे सूर्यकांत तिवारी ने मनीष उपाध्याय को दिया था। सुपेला पुलिस की मौजूदगी में यह कार्रवाई सोमवार को देर शाम तक चली। इसके बाद आयकर टीम ने ढोल बजाकर मुनादी भी करवाई।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)
Festive Birthday Tribute to Maharaja Singh Deo

मकान पर अब आयकर विभाग का कब्जा

आयकर विभाग के मुताबिक, बेनामी संपत्ति से जुड़ी कानूनी प्रक्रिया के तहत मकान नंबर A-1 पर कार्रवाई की गई। टीम ने संपत्ति का भौतिक कब्जा अपने हाथ में लिया और मकान को सील कर दिया। विभाग की ओर से मौके पर सूचना बोर्ड भी लगाया गया।

जांच एजेंसियों के हवाले से न्यायिक रिकॉर्ड में कहा गया है कि मनीष उपाध्याय इसी मकान में रहता था और यह संपत्ति सूर्यकांत तिवारी से संबंधित बताई गई थी। हालांकि संपत्ति और उससे जुड़े आरोपों को लेकर अंतिम स्थिति संबंधित कानूनी प्रक्रिया के अधीन है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57