समरकंद में चल रहे 46वें चेस ओलिंपियाड के छठे राउंड में भारतीय ओपन टीम को उज्बेकिस्तान से 1.5-2.5 से हार मिली। इस हार के बाद भारत 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर खिसक गया। वहीं, महिला टीम ने अमेरिका को 3-1 से हराकर तीसरा स्थान हासिल किया।
तीन बोर्ड पर ड्रॉ, निहाल की गलती से उज्बेकिस्तान ने जीता मैच
भारत और उज्बेकिस्तान के बीच तीन बोर्ड पर मुकाबले ड्रॉ रहे। तीसरे बोर्ड पर निहाल सरीन और नोडिरबेक याकुब्बोएव का मुकाबला निर्णायक रहा। निहाल के पास शुरुआत में समय और स्थिति दोनों में बढ़त थी, लेकिन 38वें मूव में उन्होंने क्वीन गंवा दी।
याकुब्बोएव ने इस गलती का फायदा उठाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया। उनकी जीत से उज्बेकिस्तान ने भारत को 2.5-1.5 से हराया और 12 अंकों के साथ टूर्नामेंट में अकेले टॉप पर पहुंच गया।













