पैसा कमाने के लिए कोई भी काम छोटा या बड़ा नहीं होता। यूनाइटेड किंगडम में रहने वाले हेनरी एटनबोरो ने जितनी कमाई वकालत से नहीं की होगी, वे उतना कुत्तों को घुमाकर कमा रहे हैं। हेनरी ने कॉर्पोरेट लॉ फर्म की अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर फुल टाइम डॉग वॉकर की नौकरी शुरू की। अब रोजाना इस काम से 50 हजार रुपए कमाते हैं।
12 से 14 घंटे की शिफ्ट बनी परेशानी लंदन की एक बड़ी लॉ फर्म में काम करने के बावजूद एटनबोरो वर्क लाइफ बैलेंस नहीं बना पा रहे थे। उन्हें रोजाना 12 से 14 घंटे की शिफ्ट करनी पड़ती थी। उनका ज्यादातर वक्त कंप्यूटर स्क्रीन पर काम करते हुए कटता था। अपने इस रूटीन को लेकर वे काफी परेशान थे। धीरे – धीरे उन्हें ये अहसास हुआ कि अच्छी सैलरी के बावजूद वे अपनी लाइफ में खुश नहीं हैं।

















