दुनिया के सबसे अमीर कारोबारी इलॉन मस्क का एक बार फिर दावा है कि भविष्य में रिटायरमेंट के लिए पैसे बचाना बेमानी हो जाएगा। उनके मुताबिक जरूरत की हर चीज और सुविधा इतनी ज्यादा मात्रा में बन जाएगी कि जमा पूंजी का कोई महत्व नहीं रह जाएगा।
मस्क पिछले कुछ सालों से लगातार कह रहे हैं कि AI और रोबोटिक्स से चीजें बहुत तेजी से सस्ती बनेंगी। इसके बाद काम करने, सैलरी पाने और पैसे बचाने का पारंपरिक तरीका खत्म हो जाएगा। मस्क ने ‘X’ पर एक यूजर के पोस्ट का जवाब देते हुए यह बात कही।
विव ने लिखा था कि अपने हर उल्टे-सीधे खर्चे को मैं बस यही कहकर सही मान लेता हूं कि आगे चलकर तो सब भरपूर होने वाला है। अब ऐसा भी नहीं कि पूरी तरह से लापरवाह हो जाओ, पर हां कुछ सालों में इनमें से ज्यादातर चीजों से कोई फर्क नहीं पड़ने वाला।

















