फिजिक्स साइंटिस्ट अशोक सेन को प्रतिष्ठित ‘ऑस्कर क्लेन मेडल’ से सम्मानित किया गया है। अशोक ये सम्मान पाने वाले पहले भारतीय हैं।
ये सैद्धांतिक भौतिकी (थियोरेटिकल फिजिक्स) के सर्वोच्च सम्मानों में से एक है। स्टॉकहोम यूनिवर्सिटी और ‘रॉयल स्वीडिश एकेडमी ऑफ साइंसेज’ की ‘नोबेल कमिटी फॉर फिजिक्स’ 1988 से हर साल ये मेडल देती है।
बेंगलुरु स्थित 25 अक्टूबर को ‘इंटरनेशनल सेंटर फॉर थियोरेटिकल साइंसेज’ (ICTS) ने इसकी जानकारी दी। अशोक इसी संस्थान में प्रोफेसर भी हैं।

















