राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से वरिष्ठ अध्यापक (माध्यमिक शिक्षा विभाग) भर्ती-2025 में सामाजिक विज्ञान विषय के लिए डिटेल फार्म भरने की कल लास्ट डेट है। इसमें 1217 अभ्यर्थियों को पात्रता जांच लिए अस्थाई रूप से सम्मिलित किया गया था।
अंतिम रूप से सफल अभ्यर्थियों की सूची संबंधित विभाग द्वारा दस्तावेज सत्यापन कराए जाने के बाद जारी की जाएगी। अभ्यर्थियों को विस्तृत आवेदन-पत्र ऑनलाइन भरने होंगे।
ऑनलाइन भरना होगा आवेदन
कैंडिडेट्स अपने एसएसओ आईडी के माध्यम से रिक्रूटमेंट पोर्टल पर माय रिक्रूटमेंट-डीटेल्ड फॉर्म कम स्क्रूटनी- अप्लाई नाउ का चयन कर अपना विस्तृत आवेदन पत्र ऑनलाइन भरें। विस्तृत आवेदन-पत्र व दस्तावेजों की जांच संबंधित विभाग (माध्यमिक शिक्षा विभाग) की ओर से ही की जायेगी।

















