राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) में कैंडिडेट्स को भर्ती से संबंधित कोई समस्या होने पर वह अधिकारी के सामने बैठकर बता सकेंगे। हर महीने में 2 बार आयोग अध्यक्ष, मेंबर और अफसर कैंडिडेट्स की समस्याएं सुनेंगे। ऑनलाइन आवेदन करने पर हर 15 दिन में करीब 30 कैंडिडेट्स का सिलेक्शन होगा।
RPSC ने इसी महीने के आखिर तक संवाद पोर्टल लॉन्च करने की प्लानिंग की है। आयोग अध्यक्ष ले. कर्नल केसरी सिंह की पहल पर आयोग ये नवाचार कर रहा है। ये सिलेक्शन आयोग के स्तर पर उनकी बताई समस्याओं के आधार पर होगा।
फिलहाल कैंडिडेट्स की समस्याओं के समाधान के लिए ग्रीवेंस पोर्टल और प्री-लिटिगेशन कमेटी की ही व्यवस्था है। इसमें कैंडिडेट्स ऑनलाइन अपनी शिकायत दर्ज करा सकता है, लेकिन मौखिक या सामने बैठकर शिकायत दर्ज कराने का ऑप्शन नहीं मिलता।
आयोग प्रशासन का मानना है कि युवाओं से संवाद जरूरी है। ऐसे में बातचीत करने की व्यवस्था शुरू की जा रही है। अब ऑनलाइन ही इन्टीग्रेटेड संवाद का ऑप्शन मिल सकेगा।

















