कर्नाटक के सभी सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों के स्टूडेंट्स को बिना किसी टाइम टेबल के SA-1 यानी मिड-टर्म परीक्षा देनी पड़ी, क्योंकि उनके शिक्षक पिछले तीन महीनों से SIR ड्यूटी पर थे और कोई क्लास नहीं हुई थी।
स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के जारी शेड्यूल के मुताबिक, मिड-टर्म परीक्षाएं 30 सितंबर को खत्म हुईं हैं और स्कूल दशहरा की छुट्टियों के लिए 3 से 21 अक्टूबर तक बंद रहेंगे। SIR का काम कर रहे टीचर्स ने अचानक स्कूल में परीक्षा को अन्याय बताया है।
टीचर- स्टूडेंट्स कह रहे हैं पढ़ाने आ जाओ
इस परीक्षा को लेकर SIR में ड्यूटी दे रहे एक एक स्कूल टीचर का कहना है ‘कम से कम हाई स्कूल के टीचर्स को SIR से छूट मिलनी चाहिए थी, क्योंकि 10वीं बोर्ड एक बहुत जरूरी क्लास है।’
















