QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में दिल्ली यूनिवर्सिटी टॉप 100 से बाहर हो गई है। वहीं IIT दिल्ली की रैंक भी 7 स्थान नीचे आई है। दूसरी ओर JNU और जामिया मिलिया इस्लामिया ने अपनी रैंक पिछले साल के मुकाबले बेहतर की है।
इस बार QS एशिया यूनिवर्सिटी रैंकिंग 2027 में देश के 325 संस्थानों को जगह मिली है। हालांकि दिल्ली यूनिवर्सिटी एशिया की टॉप 100 यूनिवर्सिटीज से बाहर हो गई है। पिछले साल दिल्ली यूनिवर्सिटी 95वें स्थान पर थी, लेकिन इस बार इसकी रैंक गिरकर 106 हो गई है। हालंकि QS ने यह भी कहा है कि किसी संस्थान की रैंक नीचे आने के बावजूद उसका कुल स्कोर बेहतर हो सकता है।
















