NCERT ने क्लास 9 की सोशल साइंस की नई किताब अंडरस्टैंडिंग सोसाइटी: इंडिया एंड बियॉन्ड-पार्ट 2’ मंगलवार को जारी की।
नई किताब में पहले के कई सारे चैप्टर हटा दिए गए हैं और भारतीय शासकों के संघर्ष और रानियों की वीर गाथा को शामिल किया गया है। साथ ही किताब में दावा किया गया है कि धार्मिक वजहों से भारत ने 7वीं सदी से हमलों का सामना किया है।
नई किताब से चार टॉपिक हटाए गए
पहले क्लास 9 की किताब में ‘इंडिया एंड द कॉनटेम्पररी वर्ल्ड’ जैसी किताबें थीं, उनमें फ्रांसीसी क्रांति, रूसी क्रांति, यूरोप में समाजवाद और नाजीवाद का उदय जैसे यूरोपीय विषय पढ़ाए जाते थे। जिसमें फ्रांसीसी क्रांति (The French Revolution), यूरोप में समाजवाद और रूसी क्रांति (Socialism in Europe and the Russian Revolution) और नाजीवाद और हिटलर का उदय (Nazism and the Rise of Hitler) पढ़ाया जाता था। अब इन चैप्टर्स को काफी हद तक हटा दिया गया है या उनको संशोधित कर दिया गया है। जबकि नई किताब में भारत के मध्यकालीन इतिहास को ज्यादा जगह दी गई है।
















