राजस्थान लोक सेवा आंयोग (RPSC) की ओर से सहायक निदेशक एवं वरिष्ठ वैज्ञानिक अधिकारी प्रतियोगी परीक्षा का आयोजन 13 से 16 अक्टूबर तक होगा। परीक्षा दो पारियों में सुबह 10 से दोपहर 12.30 बजे तक और दोपहर 3 से शाम 5.30 बजे तक होगी। परीक्षा सेंटर पर निर्धारित समय से एक घंटे पहले तक ही एंट्री मिलेगी। प्रवेश पत्र वेबसाइट पर अपलोड कर दिए हैं।
अभ्यर्थियों को पहचान के लिए परीक्षा सेंटर पर नवीनतम मूल रंगीन आधार कार्ड लेकर उपस्थित होना होगा। ओएमआर शीट के पांचवें विकल्प को भरने के लिए 10 मिनट का अतिरिक्त समय दिया जाएगा।
अभ्यर्थी प्रवेश-पत्र आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध एडमिट कार्ड लिंक के माध्यम से आवेदन-पत्र क्रमांक व जन्म दिनांक प्रविष्ट कर डाउनलोड कर सकेंगे। एसएसओ पोर्टल पर लॉगिन कर सिटीजन एप्स में उपलब्ध रिक्रूटमेंट पोर्टल लिंक से भी प्रवेश-पत्रों को डाउनलोड किया जा सकता है।

















