मध्यप्रदेश में ऑनलाइन नशा बेचने वाली कंपनियों का मुद्दा रविवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के सामने उठा। नरसिंहपुर में पूर्व मंत्री जालम सिंह पटेल ने कहा कि विदेशी ताकतें नशे के जरिए बच्चों को बर्बाद करने का प्रयास कर रही हैं।
उन्होंने दावा किया कि 5-6 कंपनियां ऑनलाइन नशा पहुंचा रही हैं। इन्हें दंड देने की जरूरत है। उन्होंने युवाओं और बच्चों से नशे से दूर रहने की अपील भी की।
सीएम ने यहां 45.18 करोड़ रुपए की लागत से बने सांदीपनि विद्यालय भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने 175.14 करोड़ रुपए के 31 विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण भी किया।
इसके अलावा, RTE के तहत शैक्षणिक सत्र 2024-25 की फीस के लिए 20,456 निजी स्कूलों को 502 करोड़ रुपए ट्रांसफर किए। नरसिंहपुर के सांदीपनि विद्यालय के नए भवन में एक साथ 2400 विद्यार्थियों के पढ़ने की व्यवस्था है।













