भिंड के चर्चित नर्सिंग ऑफिसर स्नेहलता मिश्रा हत्याकांड में पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल कार जब्त कर ली है। आरोपी सत्यप्रकाश उर्फ बादशाह जाटव ने कॉलेज में छात्रों को प्रवेश दिलाने वाले एडमिशन एजेंट दीपक बादल से यह कार ग्वालियर से मंगवाई थी।
पूछताछ के बाद पुलिस सोमवार को आरोपी को पचनदा ले गई, जहां यमुना नदी के पुल से शव फेंकने की घटना का क्राइम रीक्रिएशन कराया गया। अब पुलिस कार की एफएसएल और फिंगरप्रिंट जांच कराकर मामले में वैज्ञानिक साक्ष्य जुटाएगी।













