मध्य प्रदेश में इस बार करवा चौथ पर चांद के दीदार मुश्किल हो सकते हैं। मौसम केंद्र (IMD) की अनुसार- 29 अक्टूबर को पूरे प्रदेश में आंधी, गरज-चमक, बारिश और बादल वाला मौसम रहेगा। पूर्वी हिस्से के 17 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का अलर्ट है।
कल, मंगलवार से ही बारिश का दौर शुरू हो जाएगा। 29 अक्टूबर को पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया, शहडोल, अनूपपुर, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है।
वहीं, छतरपुर, कटनी, जबलपुर, मंडला, छिंदवाड़ा और सिवनी में भारी बारिश हो सकती है। यानी, इन जिलों में 24 घंटे में ढाई से 8 इंच तक पानी गिर सकता है। बाकी जिलों में भी आंधी-बारिश का दौर बना रह सकता है। इसी दिन करवा चौथ भी है।













