फेमस सिंगर सुनंदा शर्मा की सुरक्षा में चूक का मामला सामने आया है। जयपुर में लाइव परफॉर्मेंस के दौरान एक फैन स्टेज पर चढ़ गया। उसे देखकर सुनंदा घबरा गईं और चिल्लाते हुए तुरंत पीछे हट गईं।
इसके बाद सिक्योरिटी ने तुरंत युवक को काबू किया और घसीटते हुए स्टेज से नीचे उतारा। इससे पहले भी गाजियाबाद में सुनंदा शर्मा के साथ ऐसा ही वाकया हो चुका है। इस मामले को लेकर फिलहाल सिंगर की तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है।











