न्यूजीलैंड ने पांचवे टी-20 मैच में भारत को 7 विकेट से हरा दिया। हैमिल्टन में ईशान किशन एक साल में सबसे ज्यादा टी-20 रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी बने। उन्होंने पूर्व कप्तान सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड तोड़ा।
भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह ने पावरप्ले में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। वहीं तिलक वर्मा नो-बॉल की वजह से कैच आउट होने से बच गए।











