Advertisement

रायपुर : कोरोना पर नियंत्रण के लिए औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में चलाएं जनजागरूकता अभियान- मुख्यमंत्री

लक्षण वाले व्यक्ति को तुरंत उपलब्ध कराएं कोरोना की दवा

मुख्यमंत्री बघेल ने औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से की चर्चा

रायपुर 29 अप्रैल 2021मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज राजधानी स्थित अपने निवास कार्यालय में राज्य में कोरोना महामारी से निपटने के लिए सभी संभागों के औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों से चर्चा की और आवश्यक सुझाव लिए। वीडियो कॉन्फ्रंेसिंग के जरिए हुई इस चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री की अपील पर समस्त औद्योगिक संस्थानों द्वारा कोरोना को हराने के लिए हर संभव मदद का आश्वासन दिया गया। इस अवसर पर उद्योग मंत्री कवासी लखमा सुकमा से तथा प्रमुख सचिव उद्योग मनोज पिंगुआ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े।

मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए कहा कि कोरोना संक्रमण से बचाव और रोकथाम के लिए सभी औद्योगिक परिसर तथा खदान संयंत्र के आसपास के गांवों में सघन रूप से जनजागरूकता का अभियान चलाया जाए। इसके तहत समस्त औद्योगिक संगठनों को वहां कार्यरत कर्मचारियों तथा श्रमिकों सहित लोगों को कोरोना की दवाईयों के किट का वितरण तत्परता से कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कोरोना के लक्षण दिखते ही अगर व्यक्ति दवा का सेवन प्रारंभ कर दें तो वह बढ़ नही पाता है और गंभीर हालात जैसे स्थिति का सामना करना नही पड़ता है। इससे बीमारी के अकस्मात् रूप से बढ़ने तथा रोकने में काफी मदद मिलती है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

मुख्यमंत्री बघेल ने चर्चा करते हुए सभी औद्योगिक संगठनों को अपने-अपने संस्थान में कोविड-19 के गाईड लाईन का शत- प्रतिशत पालन सुनिश्चित कराने के लिए विशेष जोर दिया। इसी तरह उन्होंने कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सभी संस्थानों में वैक्सीनेशन के कार्य को भी शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि राज्य में कोरोना जैसी वैश्विक महामारी से निपटने में शासन-प्रशासन के साथ सभी वर्ग के लोग मदद के लिए आगे आ रहे हैं। उन्होंने इनमें औद्योगिक संगठनों से सतत रूप से मिल रहे सहयोग की भी सराहना की।

मुख्यमंत्री बघेल से चर्चा के दौरान विभिन्न औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों सर्वश्री के.के. झा, रामभगत अग्रवाल, नरेन्द्र गोयल, कमल सारडा, अतुल साहू, बी.एल.अग्रवाल, हरीश केडिया, अश्विन गर्ग, संजय अग्रवाल, अशोक सुराना, प्रदीप टंडन तथा मनोज अग्रवाल आदि ने अपने-अपने संस्थान में शत-प्रतिशत टीकाकरण के लिए कैम्प लगाने में शासन से सहयोग का आग्रह किया। साथ ही मुख्यमंत्री बघेल को उनके द्वारा अपने-अपने संस्थान में शासन के दिशा-निर्देशों तथा कोविड अनुकूल व्यवहार के शत-प्रतिशत पालन सहित कोरोना संक्रमण के रोकथाम में हर संभव सहयोग के लिए आश्वस्त किया गया। इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू तथा मुख्यमंत्री के सचिव सिद्धार्थ कोमल सिंह परदेशी उपस्थित थे।

प्रदेश ख़बर प्रमुख एडिटर आशीष सिन्हा की खास रिपोर्ट

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47