छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल……………. मंत्री अमरजीत भगत को सौंपे ज्ञापन…………….

छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन द्वारा  अनिश्चितकालीन हड़ताल………….  मंत्री अमरजीत भगत को सौंपे ज्ञापन………

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रांतीय निकाय के आह्वान पर चौथे चरण के अनिश्चितकालीन आंदोलन में अनिश्चितकालीन धरना-स्थल पर लोगों ने अपने विचार व्यक्त कर अपनी मांगों के समर्थन में जोरदार नारेबाजी कर अपनी आवाज शासन तक बुलंद करते हुए प्रदेश के समस्त अधिकारी/कर्मचारी संगठनों के सक्रिय सहयोग से फेेडरेशन के बैनर तले यह अनिश्चितकालीन आन्दोलन 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता एवं गृहभाड़ा भत्ता सातवें वेतनमान के अनुसार मांग को लेकर निरंतर जारी रहा। अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के प्रतिनिधि मंडल ने खाद्य मंत्री अमरजीत भगत से मुलाकात कर मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। जिस पर खाद्य मंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि वे फेडरेशन की मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत करा देंगे। कर्मचारियों के इस आंदोलन का भाजपा के जिलाध्यक्ष ललन प्रताप सिंह, अनिल सिंह मेजर, अखिलेश सोनी, अभिमन्यु गुप्ता, मधुसूदन शुक्ला, दशरथ सोनी, संतोष दास, विकास पाण्डेय, विश्वविजय सिंह तोमर ने उपस्थित होकर समर्थन दिया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

धरना में प्रमुख रूप से संभागीय अध्यक्ष कौशलेन्द्र पाण्डेय, संभाग प्रभारी ओंकार सिंह, संभागीय प्रवक्ता एम.एल. स्वर्णकार, जिला संयोजक कमलेश सोनी, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ अध्यक्ष दुर्गेश सिन्हा, राजस्व लिपिक संघ, सरगुजा के अध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह, छ.ग. प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ के जिलाध्यक्ष आनंद सिंह यादव, उपाध्यक्ष एन.पी. गुप्ता, सुधीर राणा, संजय यादव, राकेश पुरी, कोषाध्यक्ष संतोष दुबे, दिनेश कश्यप, अजय शुक्ला, शहबाज खान, शुशील पाण्डेय, देवाशीष सिंह, तहसील अध्यक्ष बृजेश मिश्रा, ब्लॉक अध्यक्ष आशुतोष दुबे, लघु वेतन कर्मचारी संघ के संरक्षक रीता कुर्रे एवं जिलाध्यक्ष बिरेन्द्र, शीतल बहादुर, राजस्व निरीक्षक संघ संजय सिंह, अध्यक्ष पटवारी संघ श्रीकांत चौबे, राजपत्रित अधिकारी संघ अध्यक्ष डॉ. सी.के. मिश्रा, वन कर्मचारी संघ अजित सिंह, नगर निगम कर्मचारी संघ अब्दुल हमीद, पॉलिटेक्निक व्याख्याता संघ राजेन्द्र तिवारी, डिप्लोमा अभियंता संघ से एल.एल. मालवीय, आलोक सिंह, प्रमोद शर्मा, राकेश मिश्रा, रामेन्द्र मिश्रा, सहित न्यायिक कर्मचारी संघ से अध्यक्ष राकेश सोनी, नीरज सोनी सहित, राजेश सोनी, विजय सोनी, अनविल मिंज, मनोज भगत, बसन्त जायसवाल, मनोज तिवारी, नितेश पाण्डेय, सुनील तिवारी, मनीष मेहता, भावेश सिन्हा, रीता आइच, ज्योति भगत, वन्दना सिंह, किरण महतो, संध्या सिंह, सुषमा रावत, पल्लवी दुबे, संध्या टोेप्पो, मीना ध्रुव स्नेहलता पाठक, अवंतिका गजोरिया, लक्ष्मी नायर, हेमन्ती मिंज सहित सैकड़ों साथी रहे।