Advertisement

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित

गौरेला पेंड्रा मरवाही : प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी हेतु अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित

प्री इंजीनियरिंग एवं प्री मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी कराने हेतु जिले के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति के विद्यार्थियों से आवेदन पत्र अब 5 सितंबर तक आमंत्रित किया गया है। पहले आवेदन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तिथि 26 अगस्त था, छात्र हित में तिथि में बढ़ोतरी की गई है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

सहायक आयुक्त आदिवासी विकास ने बताया कि वर्ष 2022-23 में आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा राज्य के अनुसूचित जनजाति एवं अनुसूचित जाति वर्ग के कक्षा 12वीं उत्तीर्ण, जो ड्राप लेकर इंजीनियरिंग एवं मेडिकल प्रवेश परीक्षाओं की तैयारी करना चाहते हैं। ऐसे इच्छुक पात्र अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 5 सितंबर शाम 4 बजे तक है। आवेदन पत्र कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग गौरेला में जमा करना है। आवेदन पत्र एवं विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी विभाग की
वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से अवलोकन एवं डाउनलोड किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त करेंगे। आवेदन पत्र से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन समय पर कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जिला गौरेला पेण्ड्रा मरवाही के सूचना पटल पर अवलोकन किया जा सकता है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47