अम्बिकापुर : आयुर्वेदिक अस्पताल में  शीघ्र शुरू होगा 100 बिस्तर का कोविड वार्ड

अम्बिकापुर 29 अप्रैल 2021कलेक्टर संजीव कुमार झा ने गुरुवार को गंगापुर स्थित आयुर्वेदिक अस्पताल का अधिकारियो के साथ निरीक्षण किया । उन्होमे अस्पताल में  ऑक्सीजन युक्त 100 बेड का  कोविड वार्ड शीघ्र प्रारंभ करने जरूरी व्यवस्था मुहैया कराने के निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि पुरुष एवं महिला मरीजो के लिए अलग .अलग वार्ड तथा डॉक्टर और अन्य स्टाफ के लिए अलग कक्ष की व्यवस्था करें।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

कलेक्टर ने आयुर्वेदिक अस्पताल के प्रथम तल के कक्षो का निरीक्षण कर कोविड वार्ड के लिए जरूरी सुविधाओं का  जायजा लिया।
उल्लेखनीय है कि जिले में कोरोना संक्रमण बढ़ने के कारण शहर में कोरोना संक्रमित मरीज की संख्या भी बढ़ रही है। मरीजों का बेहतर ईलाज हो सके इसे  लेकर जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगातार प्रयास किया जा रहा है।  मेडिकल कॉलेज अस्पताल में संभाग  के मरीज भी पहुंच रहे हैं ऐसे में मरीजों की संख्या बढ़ने के साथ ही  अस्पतालों में बिस्तर की कमी   न हो इसे दृष्टिगत रखते  हुए  नए कोविड अस्पताल बनाये जा रहे है।
इस दौरान जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह, निगम आयुक्त प्रभाकर पांडेय, एसडीएम  प्रदीप साहू, सीएमएचओ डॉ पीएस सिसोदिया, चिकित्सा अधीक्षक डॉ लखन सिंह सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]