
ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य
भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया
भारत जोड़ो यात्रा : कांग्रेस ने भाजपा पर फर्जी खबरें फैलाने का आरोप लगाया
त्रिशूर (केरल), 24 सितंबर कांग्रेस ने शनिवार को केरल में ‘भारत जोड़ो यात्रा’ के दौरान पार्टी की छात्र इकाई की एक महिला कार्यकर्ता के साथ राहुल गांधी की तस्वीर को लेकर कथित रूप से फर्जी खबर फैलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर निशाना साधा।.
कुछ भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपने ट्विटर हैंडल पर तस्वीर साझा करते हुए आरोप लगाया कि यह बेंगलुरु की एक छात्रा अमूल्य लियोना नोरोन्हा है जिसे फरवरी 2020 में ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ के नारे लगाने के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।.