Advertisement

पोषण ऑन व्हील रैली के माध्यम से छात्राओं ने दिया हर घर पोषण थाली का संदेश

रायपुर : पोषण ऑन व्हील रैली के माध्यम से छात्राओं ने दिया हर घर पोषण थाली का संदेश

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय की छात्राओं ने निकाली पोषण जागरूकता रैली

शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर

पूरे देश में सितम्बर माह को पोषण माह के रूप में मनाया जा रहा है। इस दौरान आम लोगों को पोषण के संबंध में जागरूक करने के लिए कई आयोजन किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में आज राजधानी रायपुर के शासकीय दूधाधारी बजरंग महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोषण ऑन व्हील रैली निकाली गई। रैली में विभाग की छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने सही पोषण-देश रोशन और सब्जी, सलाद खाओ हर बार, जैसे नारो के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रद्धा गिरोलकर ने अन्य व्याख्याताओं के साथ रैली को झंडा दिखाकर रवाना किया। पोषण पर आधारित नारे लगाते हुए यह रैली नेहरू नगर के आँगनबाड़ी पर समाप्त हुई। आंगनबाड़ी में छात्रा कुमारी मुस्कान लालवानी और उनके समूह ने कार्यकर्ताओ को ट्रेफिक सिग्नल, फ़ूड पिरामिड के माध्यम से पोषण की जानकारी प्रदान की। साथ ही गर्भवती, धात्री महिलाओं को फल तथा बच्चों को पौष्टिक खाद्य पदार्थों के साथ गुड़, चने और अलसी का वितरण किया गया। बच्चों के लिए कोदो से बना केक भी आकर्षण का केंद्र रहा। इस दौरान छात्राओं के साथ कार्यक्रम प्रभारी डॉ. वासु वर्मा, डॉ. अभया जोगलेकर और अतिथि व्याख्याताओं ने भी सहभागिता की। कार्यक्रम में आई.क्यू.ए.सी. प्रभारी डॉ. उषा किरण अग्रवाल, विभागाध्यक्ष डॉ. रश्मि मिंज, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. नंदा गुरुवारा, डॉ. अनुभा झा, डॉ. शिप्रा बैनर्जी, डॉ. रेखा दीवान, डॉ. मिनी एलेक्स के साथ अतिथि व्याख्याता और बड़ी संख्या में छात्राएं उपस्थित थी। कार्यक्रम डॉ. वासु वर्मा एवं डॉ. अभया जोगलेकर के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57