Advertisement

निःशुल्क जांच एवं असरकारक दवाइयों से लोगों को मिली राहत, खुशी से आस-पड़ोस, सगे- सम्बन्धियों को भी बता रहे अस्पताल वाली गाड़ी का लाभ

कोरिया : निःशुल्क जांच एवं असरकारक दवाइयों से लोगों को मिली राहत, खुशी से आस-पड़ोस, सगे- सम्बन्धियों को भी बता रहे अस्पताल वाली गाड़ी का लाभ

आर्थिक तंगी के चलते बीपी की दवा लेने में असमर्थ थे सुदर्शन, हाट बाजार क्लीनिक में मिली दवाइयों से स्वास्थ्य में आया सुधार

जिले में 03 डेडिकेटेड वाहनों के द्वारा 19 हाट बाज़ारों में लोगों तक पहुंच रहीं स्वास्थ्य सुविधा

छत्तीसगढ़ शासन की मुख्यमंत्री हाट बाज़ार क्लिनिक योजना राज्य के दुर्गम, दूरस्थ अंचलों में स्वास्थ्य सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। कोरिया जिले में भी ऐसे क्षेत्रों में रहने वाली जनता अब स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं के लिए हाट बाज़ारों में एमएमयू वाहन में बड़ी संख्या में इलाज करवाने पहुंच रहे हैं, सप्ताहभर में ही इलाज करवाकर दवा लेने वालों की संख्या 1 हजार 887 है।

निःशुल्क जांच एवं असरकारक दवाइयों से लोगों को मिली राहत, खुशी से आस-पड़ोस, सगे- सम्बन्धियों को भी बता रहे अस्पताल वाली गाड़ी का लाभ

निःशुल्क इलाज, परामर्श, जांच तथा दवाइयों से स्वास्थ्य में होने वाले सुधार से लोग प्रसन्नतापूर्वक हाट बाजार क्लिनिक के बारे में अब अपने आस-पड़ोस, सगे- सम्बन्धियों को भी बता रहें हैं। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम सोरगा के 57 वर्षीय सुदर्शन सिंह बताते हैं कि उन्हें लम्बे समय से हाईब्लड प्रेशर की समस्या थी। दवा लेने से बीपी कण्ट्रोल हो जाता था, लेकिन आर्थिक तंगी के चलते दवा के लिए पैसे जुटाने में बहुत मुश्किल होती थी। जब उन्हें पड़ोसी द्वारा हाट बाजार क्लीनिक के बारे में पता चला तो, वे तुंरत जांच करवाने पहुंचे और उन्हें निःशुल्क जांच, परामर्श के साथ दवाइयां दीं गई, इसके साथ ही उन्होंने घुटनों के दर्द तथा स्किन इन्फेक्शन का भी इलाज करवाया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

इसी प्रकार हाट बाजार में शुगर के इलाज के लिए आयीं 60 वर्षीय सबइया ने बताया कि वे पिछले 6 महीनों से यहां नियमित रूप से सुगर तथा बीपी जांच करवा करा रहीं हैं तथा प्राप्त निःशुल्क दवाईयों से उन्हें काफी राहत मिली है।

जिले में 03 डेडिकेटेड वाहनों के द्वारा 19 हाट बाज़ारों में लोगों तक पहुंच रही निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधा

जिला में वर्तमान में संचालित 19 हाट बाज़ार क्लीनिक में 03 डेडिकेटेड वाहन के माध्यम से 1 अप्रैल 2022 से अब तक 396 आयोजित हाट बाज़ारों द्वारा लोगों को निःशुल्क जांच, इलाज तथा दवाईयों का लाभ मिला, जिसमें कुल 29,505 लोगों ने उपचार करवाया तथा 29,799 लोगों को निःशुल्क दवाइयां दी गईं। विकासखण्ड बैकुण्ठपुर में संचालित 11 हाट बाज़ारों में 210 बाजार दिवस आयोजित हुए जिसमें 15,254 मरीजों का उपचार कर 15,522 मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध करायी। इसी प्रकार विकासखण्ड सोनहत के 08 हाट बाज़ारों में 186 आयोजित बाज़ारों में 14,251 मरीजों का उपचार कर 14,277 मरीजों को निःशुल्क दवा उपलब्ध कराया। जिले में हाट बाज़ार क्लीनिक की कुल औसत ओपीडी 75 है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47