Advertisement

यतियतन लाल सम्मान: यतियतन लाल सम्मान के लिए 03 अक्टूबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

महासमुंद : यतियतन लाल सम्मान: यतियतन लाल सम्मान के लिए 03 अक्टूबर तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित

राज्य शासन ने अहिंसा एवं गौ रक्षा के क्षेत्र में किये गए अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव प्रयास के लिए सम्मानित करने और उनमें एक राष्ट्रीय कीर्तिमान विकसित करने की दृष्टि से राज्य स्तरीय यतियतन लाल सम्मान’ की स्थापना की है। वर्ष 2022 के लिए उक्त पुरस्कार प्राप्त करने के लिए राज्य के एक व्यक्ति एक संस्था के चयन के लिए 03 अक्टूबर 2022 शाम 5ः00 बजे तक प्रविष्टियाँ आमंत्रित की गई है। इस पुरस्कार में दो लाख रुपये, सम्मान प्रतीक चिन्ह से युक्त पट्टिका एवं प्रमाण पत्र भी प्रशस्ति के रूप में दी जायेगी।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

चयन के लिए राज्य शासन द्वारा निर्णायक मंडल (जूरी) नियुक्त किया जाएगा। प्रविष्टि में व्यक्ति, संस्था का पूर्ण परिचय, अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में किए गये अविस्मरणीय कार्य, सेवाओं तथा अभिनव के लिए किए गए कार्यों की सप्रमाण विस्तृत जानकारी संलग्न करना होगा। यदि कोई अन्य पुरस्कार प्राप्त किया हो तो उसका विवरण भी देना होगा। अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य तथा इसके सैद्धांतिक पक्ष के विषय में प्रकाशित साहित्य की सत्यापित छायाप्रति, अहिंसा एवं गौरक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य के संबंध में प्रख्यात पत्र, पत्रिकाओं, ग्रंथ के माध्यम से उपलब्ध साहित्य की जानकारी भी दे सकते है। चयन होने की दशा में सम्मान ग्रहण करने के बारे में व्यक्ति की लिखित सहमति जरूरी है। यदि आवेदक राज्य अथवा केन्द्र शासन के किसी विभाग, निगम, मंडल में सेवारत हो तो उसका भी स्पष्ट उल्लेख प्रविष्टि में करना होगा। प्रविष्टि कलेक्टर कार्यालय के माध्यम से जमा करना होगा। सीधे विभाग को प्राप्त प्रविष्टि पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47