Advertisement

सहारा इंडिया कंपनी के 1 हजार 366 निवेशकों को अब तक 93 लाख 50 हजार रूपए का किया गया भुगतान

राजनांदगांव : सहारा इंडिया कंपनी के 1 हजार 366 निवेशकों को अब तक 93 लाख 50 हजार रूपए का किया गया भुगतान

– चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि की जा रही वापस
– कलेक्टर ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सत्यापन संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाने के दिए सख्त निर्देश
राजनांदगांव 29 सितम्बर 2022

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

शासन की मंशा के अनुरूप चिटफंड कंपनियों पर कार्रवाई करते हुए निवेशकों को उनकी राशि वापस लौटाई जा रही है। कलेक्टर श्री डोमन सिंह के दिशा-निर्देशन में लगातार सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को उनकी निवेश की राशि वापस की जा रही है। सहारा इंडिया कंपनी से निवेश की राशि मिलने से नागरिकों में जिला प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। सहारा इंडिया कंपनी के कुल 6 हजार 381 निवेशकों में से 1 हजार 772 निवेशकों का सत्यापन सहारा इंडिया कंपनी से कराया गया। इसके बाद निवेशकों को भुगतान के लिए तहसीलदारों को कुल 2 करोड़ 30 लाख रूपए उपलब्ध कराया गया है। जिसमें से अब तक कुल 1 हजार 366 निवेशकों को 93 लाख 50 हजार का भुगतान किया जा चुका है। शेष 440 निवेशकों के भुगतान की कार्रवाई जारी है।
जिला कार्यालय को तहसीलदारों द्वारा सत्यापन हेतु शेष 4 हजार 609 निवेशकों में तहसील मोहला व अम्बागढ़ चौकी, छुरिया एवं डोंगरगांव से 1 हजार 887 निवेशकों की सूची प्रस्तुत की गई है। जिसे सहारा इंडिया कंपनी से सत्यापन कराये जाने के लिए कंपनी को प्रेषित किया जा रहा है। सहारा इंडिया कंपनी से सूची सत्यापन होने के बाद तत्काल संबंधित निवेशकों को उनके द्वारा निवेश की गई रााशि का 25 प्रतिशत भुगतान की कार्रवाई की जाएगी। तहसील राजनांदगांव, डोंगरगढ़, खैरागढ़ एवं छुईखदान में दस्तावेजों का मिलान व सत्यापन का कार्य जारी है।
कलेक्टर श्री डोमन सिंह ने सभी एसडीएम एवं तहसीलदारों को सत्यापन संबंधी जानकारी तत्काल उपलब्ध कराये जाने के सख्त निर्देश दिए है। निवेशकों की सूची सहारा इंडिया कंपनी को प्रेषित कर सत्यापन की कार्रवाई कराई जा सके। कलेक्टर खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई को खैरागढ़ एवं छुईखदान के निवेशकों की सूची संबंधित तहसीलदारों से सत्यापन की कार्रवाई कराकर जिला कार्यालय राजनांदगांव को उपलब्ध कराने पत्र प्रेषित किया गया है।
सहारा इंडिया कंपनी के निवेशकों को भुगतान की प्रगति-
जिला प्रशासन द्वारा सहारा इंडिया के 1 हजार 772 निवेशकों को 2 करोड़ 30 लाख 83 हजार 659 रूपए के भुगतान का लक्ष्य है। अब तक सहारा इंडिया के 1 हजार 366 निवेशकों को 93 लाख 50 हजार 215 रूपए का भुगतान किया जा चुका है। अब तक राजनांदगांव तहसील अंतर्गत 774 निवेशकों को 65 लाख 5 हजार 141 रूपए, छुरिया तहसील के 270 निवेशकों को 15 लाख 3 हजार 175 रूपए, डोंगरगढ़ के 293 निवेशकों को 11 लाख 82 हजार 32 रूपए तथा छुईखदान तहसील के 29 निवेशकों को 1 लाख 59 हजार 867 रूपए का भुगतान किया गया है। वहीं राजनांदगांव तहसील के 1 हजार 42 निवेशकों को 1 करोड़ 85 लाख 74 हजार 868 रूपए, छुरिया तहसील के 312 निवेशकों को 17 लाख 63 हजार 144 रूपए, डोंगरगढ़ तहसील के 383 निवेशकों को 25 लाख 67 हजार 134 रूपए तथा छुईखदान तहसील के 35 निवेशकों को 1 लाख 78 हजार 513 रूपए के भुगतान का लक्ष्य है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47