Advertisement

सरगुजा : प्लांट से हो रही सुगमता से ऑक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति ऑक्सीजन आपूर्ति में जिला प्रशासन कर रहा पूरा सहयोग

अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा के मार्गदर्शन में जिले के अस्पतालों में आक्सीजन सिलिंडर की आपूर्ति सुरजपुर जिले के नयनपुर स्थित विद्या गैस एजेंसी से सुगमता से हो रही है। गैस आपूर्ति में किसी प्रकार की दिक्कत नही हो रही है। जिला प्रशासन द्वारा गैस आपूर्ति के लिए प्लांट संचालक को पूरा सहयोग किया जा रहा है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

जिले में एजेंसी से ऑक्सीजन गैस आपूर्ति हेतु नोडल अधिकारी एवं जिला पंचायत के सीईओ विनय कुमार लंगेह ने बताया कि प्लांट से गैस की आपूर्ति निर्बाध रूप से हो इजके लिए प्लांट तथा डिपो में अधिकारियो की ड्यूटी लगाई गई है। प्लांट संचालक को प्रशासन की ओर से पूरा सहयोग किया जा रहा है। किसी प्रकार की कोई दिक्कत नही ही। अम्बिकापुर स्थित एजेंसी के डिपो में सुरक्षा हेतु पुलिस की भी डयूटी लगाई गई है।
जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र के महाप्रबंधक अब्दुल शाकिर ने बताया कि मेरी ड्यूटी दिनभर प्लांट में लगी हुई है। इसके साथ ही अन्य अधिकारियो की भी ड्यूटी लगी है जो प्लांट से सुगमता से गैस आपूर्ति के लिए निगरानी एवं सहयोग कर रहे है। उन्होंने बताया कि प्लांट के 12 कर्मचारियों के कोरोना पॉजिटिव होने पर प्रशासन की ओर से 1 मई को एक कंप्यूटर ऑपरेटर और रिफिलिंग हेतु 6 कर्मचारी उपलब्ध कराए गए हैं। 2 मई से कुल 18 कर्मचारी उपलब्ध करा दिए जाएंगे। इस प्रकार प्लांट से गैस आपूर्ति में कोई दिक्कत नही आने वाली है।

[contact-form][contact-field label=”Name” type=”name” required=”true” /][contact-field label=”Email” type=”email” required=”true” /][contact-field label=”Website” type=”url” /][contact-field label=”Message” type=”textarea” /][/contact-form]

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47